Logo

धनतेरस का त्योहार क्यों मनाया जाता है

धनतेरस का त्योहार क्यों मनाया जाता है

धनतेरस क्यों मनाते हैं, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और आरती 


दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म में सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। पांच दिवसीय इस त्योहार को अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत के प्रतीक के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार धनतेरस या धनत्रयोदशी से शुरू होता है जो एक महत्वपूर्ण त्योहार है। 


कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी या 13वें चंद्र दिवस पर मनाया जाने वाला धनतेरस, नई शुरुआत, सोना-चांदी, नए बर्तन और अन्य घरेलू सामान खरीदने के साथ साथ नया घर, प्रतिष्ठान आदि लेने के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस शुभ दिन खरीदी गई वस्तु कई गुना बढ़ जाती है और भविष्य में लाभकारी और शुभकारी होती है। धनतेरस पर धन और समृद्धि के लिए भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के साथ-साथ धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा करने का विधान है।


क्यों मनाते हैं धनतेरस


मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर बाहर आए थे। यह कलश उन्होंने देवताओं को सौंप दिया और उन्हें देवताओं ने अपना वैद्य या चिकित्सक नियुक्त कर दिया था। इसका कारण यह भी था कि उनके एक हाथ में अमृत कलश और दूसरे हाथ में आयुर्वेद था। यह दिन धनतेरस का था तभी से उत्तम स्वास्थ्य और धन वैभव के लिए धनतेरस मनाते हैं। धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह भगवान कुबेर के साथ भगवान गणेश, देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा का दिन है।


धनतेरस की पूजा 


  • धनतेरस की शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा करने का सबसे शुभ समय माना जाता है। सूर्यास्त के बाद ही लक्ष्मी पूजा की जाती है। 
  • सबसे पहले धन्वंतरि भगवान, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की तस्वीर या मूर्ति की स्थापना करें।
  • फिर घी का दीपक जलाएं। इसके बाद पूजा करें। फल और फूल अर्पित करें।
  • माता और देव को भोग लगाएं। इसके बाद धनतेरस की कथा सुनाई जाती है।
  • पूजा करते समय "ॐ ह्रीं कुबेराय नमः" मंत्र का जाप करें। अंत में आरती करें।
  • पूजा के बाद देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर में तेल के दीये जलाए जाते हैं।
  • घर के प्रवेश द्वार पर देवी लक्ष्मी के स्वागत में सिंदूर और चावल के आटे से रंगोली बनाई जाती। 


धनतेरस की तिथि


इस साल त्रयोदशी तिथि की शुरुआत मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से हो रही है, जो बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट रहेगी। लेकिन धनतेरस की पूजा शाम को ही होती है तो इस हिसाब से 29 अक्टूबर को ही ये त्योहार मनाया जाएगा।


धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त


धनतेरस के लिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त मंगलवार 29 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।


भगवान कुबेर और धन्वंतरि का प्रिय भोग


धनतेरस पर भगवान कुबेर को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। आप भगवान कुबेर को धनिया की पंजीरी का भोग लगाएं। भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई का भोग अत्यंत प्रिय है। वही माता लक्ष्मी को चावल की खीर का भोग लगाएं। महालक्ष्मी को गुड़ और घी से बनी लापसी का भोग भी बहुत प्रिय है।


धन्वंतरि जी की आरती


जय धन्वंतरि देवा, जय धन्वंतरि जी देवा।

जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।। जय धन्वं.।।

तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।

देवासुर के संकट आकर दूर किए।। जय धन्वं.।।

आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।

सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।। जय धन्वं.।।

भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी।

आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।। जय धन्वं.।।

तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।

असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।। जय धन्वं.।।

हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा।

वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।। जय धन्वं.।।

धन्वंतरि जी की आरती जो कोई नर गावे।

रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।। जय धन्वं.।।


........................................................................................................
क्यों पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा होती है इतनी विशेष? जानिए पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक की सभी परंपराएं

दुर्गा पूजा पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन पश्चिम बंगाल में इसका महत्व अलग ही होता है। यहां दुर्गापूजा केवल 09 दिनों का एक त्योहार नहीं, बल्कि पूरे वर्ष भर के उल्लास और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

तमिलनाडु में इस अनोखे अंदाज में मनाई जाती है नवरात्रि, जानिए क्या है गोलू सजाने की परंपरा

तमिलनाडु में नवरात्रि का त्योहार बेहद खास और अनोखे तरीके से मनाया जाता है जिसे 'गोलू' परंपरा के नाम से जाना जाता है। जहां एक तरफ उत्तर और पश्चिम भारत में नवरात्रि को डांडिया और दुर्गा पूजा से जोड़ा जाता है।

हिमाचल प्रदेश में माता के प्रसिद्ध मंदिर

हिडम्बा देवी से लेकर मसरूर रॉक कट तक ये हैं हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर, पहाड़ी शैली के निर्माण में बनी है अद्भुत कलाकृति

मध्यप्रदेश में देवी के प्रसिद्ध 3 मंदिर

मध्यप्रदेश के देवी मंदिर में दर्शन करने आते हैं शेर, जानिए क्या है पचमढ़ी और देवास के माता मंदिर की कहानी

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang