राम धुन लागि श्री राम धुन लागि,
मन हमारा हुआ,
राम राम जी का सुआ,
बोले राम राम,
हरपल राम राम,
निशदिन राम राम,
जय श्री राम राम,
हे राम ही राम रटे बैरागी,
राम धुन लागी श्री राम धुन लागी ॥
बिन कारण रोए हँसे,
अजब हमारा हाल,
हम गाते है राम धुन,
दुनिया देती ताल,
श्री राम जय राम जय जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम ॥
राम रसपान कर,
मन राम का भ्रमर,
गाए राम रामहरपल राम राम,
निशदिन राम राम,
जय श्री राम राम,
हे राम सुमन मन भ्रमर बड़भागी,
राम धुन लागी श्री राम धुन लागी,
राम धुन लागि श्री राम धुन लागि ॥
बड़ी चतुराई से केवट ने,
चरणामृत का पान किया,
चरण धूल ने श्रापित नारी,
अहिल्या का कल्याण किया,
राम नाम जिन पर लिखा,
तर गए वे पाषाण,
राम भक्त हनुमान के,
राम ही जीवन प्राण,
श्री राम जय राम जय जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम ॥
गुरुजन की आज्ञा शीश धरी,
पितृ वचनों का सत्कार किया,
भीलनी को दिए दर्शन प्रभु ने,
निज भक्तो से सदा प्यार किया,
दशरथ सूत ने दशमी को,
दशमुख रावण का संहार किया,
जिसे मार दिया उसे तार दिया,
अवतार धरे उपकार किया,
सितार के तारो में झंकृत,
श्री राम जय राम जय जय राम,
मुरली की तानो में मुखरित,
श्री राम जय राम जय जय राम,
शिव शंकर का डमरू बोले,
श्री राम जय राम जय जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम ॥
राम धुन लागी श्री राम धुन लागी,
मन हमारा हुआ,
राम राम जी का सुआ,
बोले राम राम,
हरपल राम राम,
निशदिन राम राम,
जय श्री राम राम,
हे राम ही राम रटे बैरागी,
राम धुन लागी श्री राम धुन लागी ॥
आज का दिन यानी 9 जून 2025, अंक ज्योतिष के हिसाब से बहुत खास माना जा रहा है। आज का मूलांक 9 है, जो मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है।
आज का दिन यानी 10 जून 2025, अंक ज्योतिष के अनुसार काफी दिलचस्प संकेत लेकर आया है। अंक शास्त्र में हर तारीख का एक विशेष प्रभाव होता है, और यह प्रभाव आपके दिनचर्या, सोच और निर्णयों को प्रभावित कर सकता है।
हफ्ते का पहला दिन यानी सोमवार भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। भोलेनाथ, जो त्रिदेवों में से एक हैं, को कई नामों से जाना जाता है जैसे - महादेव, शंकर, रुद्र, नीलकंठ और गंगाधर।
हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित माना गया है। इस दिन भक्त बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से हनुमान जी की पूजा करते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी को प्रसन्न करना ज्यादा कठिन नहीं है।