Buddh Gauchar 2025: जानिए बुध के गोचर से किन राशियों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा फायदा?
नव वर्ष यानी साल 2025 कई राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। न्याय के देवता शनिदेव और देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से जहां कई राशि के जातकों को लाभ होगा। वहीं, ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव 04 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 23 जनवरी तक रहेंगे। बुद्ध ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है। साथ ही जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। कई राशियों का किस्मत का सितारा चमक सकता है।
बुधादित्य योग का होगा निर्माण
23 जनवरी के बाद बुध देव फिर से अपनी राशि परिवर्तन कर मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के धनु राशि में गोचर करने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस राशि में पहले से सूर्य देव विराजमान हैं। वहीं, सूर्य देव 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 24 जनवरी को गोचर करेंगे। इससे मकर राशि में भी बुधादित्य योग का संयोग बनेगा।
किन राशियों को होगा लाभ?
- धनु राशि:- वर्तमान समय में सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं। वहीं, बुध के गोचर से धनु राशि में बुधादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। इससे धनु राशि के जातकों को लाभ होगा। साथ ही इन्हें कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। और इस दौरान अपार धन लाभ होगा। वहीं, बुद्धि के जरिए धन कमाने में सफल हो सकते हैं।
- मकर राशि:- नए साल यानी 2025 में, 24 जनवरी से मकर राशि के जातकों को भी बुधादित्य योग से लाभ होगा। मकर राशि के जातक अपने जीवन साथी की मदत से अपार धन अर्जन करने में कामयाब होंगे। साथ ही ससुराल पक्ष में इनका प्रभाव बढ़ेगा। और मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही कार्यों के लिए यश-कीर्ति भी मिलेगी। इसके अलावा नौकरी पेशा वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
- कुंभ राशि:- बुध देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जातकों को नए साल में बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को जॉब मिल सकती है। वहीं, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही लोगों के साथ इनके रिश्ते और भी मधुर होंगे।
- मीन राशि:- इसी प्रकार, बुध देव के मकर राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। जॉब की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। साथ ही धन की समस्या दूर होगी। बिगड़े काम बन सकते हैं। इसके अलावा, मीन और मेष राशि के जातक जो कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें भी कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। साथ ही कारोबार से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी।
........................................................................................................सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,
करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।
हिंदू धर्म में जब भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं, तो उनके वाहन नंदी की भी विशेष रूप से की जाती है। नंदी को कैलाश का द्वारपाल कहते हैं।
कामधेनु एक दिव्य गाय है, जिसे सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान निकले चौदह रत्नों में से एक, कामधेनु को देवताओं और दानवों दोनों ने ही पाने की इच्छा रखी थी।
वेंकटेश्वर भगवान को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में उनकी मूर्ति स्थापित है, जो विश्व के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।