Logo

महामृत्युंजय मंत्र जाप विधि

महामृत्युंजय मंत्र जाप विधि

Mahamrityunjay Jaap Vidhi: महामृत्युंजय जाप से दूर होता है काल का प्रकोप, जानिए कब, कैसे और कितनी बार करना चाहिए 

महामृत्युंजय मंत्र को अत्यंत प्रभावशाली और सिद्धिदायक माना गया है। यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है और इसका जाप जीवन के भय, रोग, शोक और अकाल मृत्यु से रक्षा करता है। परंतु बिना विधि और नियम के मंत्र जाप करना लाभ के बजाय हानि का कारण बन सकता है। इसलिए इस लेख में हम आपको महामृत्युंजय मंत्र की पूरी जानकारी दे रहे हैं—जैसे कि इसे कब, कैसे और कितनी बार जपना चाहिए।

महामृत्युंजय मंत्र

 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥'

इस मंत्र को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए इसके साथ गायत्री मंत्र के बीज मंत्रों को जोड़ा जाता है। इसका विस्तृत रूप इस प्रकार होता है—

 'ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे... मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् भूर्भुव: स्व: ॐ स: जूं हौं ॐ।'

मंत्र की उत्पत्ति

 इस मंत्र की रचना ऋषि मृकण्डु के पुत्र मार्कण्डेय ने की थी। अल्पायु होने की बात जानकर उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर यह मंत्र सिद्ध किया था। महर्षि वशिष्ठ, शुक्राचार्य, रावण और द्रोणाचार्य जैसे विद्वान इस मंत्र के साधक रहे हैं।

जाप से होने वाले लाभ

  • भय मुक्ति हेतु : 1100 बार जाप
  • रोगों से छुटकारा : 11000 बार जाप
  • अकाल मृत्यु, संतान प्राप्ति व उन्नति के लिए : 1.25 लाख बार जाप

जाप का समय

सुबह और शाम दोनों समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुभ होता है। किसी विशेष संकट के समय पंडित की सलाह पर कभी भी जाप किया जा सकता है। श्रावण मास में इसका दैनिक जाप विशेष फलदायी होता है।

सही जाप विधि

  • जाप से पूर्व संकल्प लें—उद्देश्य और संख्या स्पष्ट करें।
  • शिव पूजा करें—शिवलिंग पर कच्चा दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाएं।
  • दीपक, धूप, जल, फल व बेलपत्र से भगवान की आराधना करें।
  • उत्तर, पूर्व या ईशान दिशा की ओर मुख करके जाप करें। 
  • रुद्राक्ष की माला से जाप करें।
  • मंत्र जाप के बाद माला को पवित्र स्थान पर रखें।
  • पूर्ण जाप के पश्चात हवन करें।

हवन की विधि 

महा मृत्युंजय हवन एक प्रभावशाली वैदिक अनुष्ठान है, जो दीर्घायु, रोग निवारण और जीवन संकट से मुक्ति के लिए किया जाता है। यह हवन महामृत्युंजय जाप के बाद सम्पन्न होता है। रुद्राक्ष की माला से 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, फिर शिवलिंग पर पुष्प, दूध व जल अर्पित कर संकल्प लें। हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित कर भगवान शिव का आह्वान करें और मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियाँ दें। पूजन सामग्री में बेलपत्र, धतूरा, सुपारी, चावल, चंदन, घी आदि शामिल हों। सावन, महाशिवरात्रि या सोमवार को यह हवन विशेष फलदायी होता है।

........................................................................................................
मंदिर में घंटी क्यों बजाई जाती है

पौराणिक काल से सनातन धर्म में कई रीति-रिवाज चले आ रहे हैं। हमारी संस्कृति में पूजा-पाठ का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। हमारे यहां कोई भी पूजा में कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका उपयोग अनिवार्य होता है।

देवउठनी एकादशी के उपाय

आज देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और चातुर्मास का समापन होता है।

नदी में क्यों फेंके जाते हैं सिक्के

भारत की धर्म और संस्कृति में प्रकृति सम्मान की परंपरा भी है। वही वजह है कि देश में नदियों को तक माता का स्थान दिया गया है। नदियां हमारे देश के लिए जीवनदायिनी रही हैं।

घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

देवों के देव महादेव को उनके भोले स्वभाव के कारण भोलेनाथ भी कहा जाता है। भगवान शिव का स्वभाव जितना भोला है, उतना ही तेज है उनका क्रोध।

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang