Logo

12 March 2025 Panchang (12 मार्च 2025 का पंचांग)

12 March 2025 Panchang (12 मार्च 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 12 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 12 March 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा सिंह राशि में हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। साथ ही आज होलाष्टक का छठा दिन है।  आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज बुधवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 



आज का पंचांग 12 मार्च 2025


तिथि - फाल्गुन माह की त्रयोदशी तिथि

नक्षत्र -  मघा नक्षत्र

दिन/वार - बुधवार

योग - सुकर्मा योग 

करण - गर और तैतिल



सूर्य-चंद्र गोचर 12 मार्च  2025


ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, माता और भावनाओं का कारक माना गया है। जब चंद्रमा अपनी राशि बदलता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 12 मार्च 2025 को सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेगा और 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक वहीं रहेगा। इस दौरान तीन राशियां सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगी।

  • मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव उनके रिश्तों को मजबूती देगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो उसके समाप्त होने की संभावना है।
  • सिंह राशि - मिथुन राशि के साथ-साथ सिंह राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का गोचर शुभ फल लेकर आएगा। व्यापारियों को पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा। उनके व्यापार में वृद्धि होगी और विस्तार के अवसर मिलेंगे।
  • वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्र देव की विशेष कृपा से कई शुभ संकेत मिल रहे हैं। पारियों के कारोबार में विस्तार होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, जिससे घर में उत्सव और आनंद का वातावरण बनेगा।



सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 42 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 30 मिनट तक
  • चंद्रोदय - 12 मार्च को सुबह 05 बजकर 01 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - 13 मार्च को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक



आज का शुभ मुहूर्त और योग 12 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है।
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 05 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 53  मिनट तक।
  • अमृत काल - देर रात 01 बजकर 29 मिनट से लेकर रात 03 बजकर 12 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - नहीं है
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02 बजकर 20  मिनट से लेकर  दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 30 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 21 मिनट तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 12 मार्च 2025


  • राहु काल - दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक।
  • यमगंड -  सुबह 08 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 39 मिनट तक।
  • दिशाशूल - पश्चिम दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजे तक।



पर्व और त्योहार  12 मार्च 2025


  • 12 मार्च 2025 व्रत - बुधवार व्रत, प्रदोष व्रत, होलाष्टक छठा दिन



आज का उपाय  12 मार्च 2025


12 मार्च को मघा नक्षत्र और सुकर्मा योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। वहीं आज बुधवार का दिन है। भगवान गणेश की पूजा करें और बप्पा को मोदक का भोग लगाएं। साथ ही आज हरे रंग की चीजों का दान करें। 



12 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज मघा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और हरे रंग की चीजें बप्पा को चढ़ाएं। साथ ही इस दिन दान-पुण्य विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।

........................................................................................................
झूम उठा दिल देख नजारा, उस सालासर धाम का(Jhoom Utha Dil Dekho Nazara Us Salasar Dham Ka)

झूम उठा दिल देख नजारा,
उस सालासर धाम का,

काशी में कैलाशी (Kaashi Mein Kailashi)

बम भोले बम भोले
कैलाश का वासी, बम भोले

झूला पड्यो है कदम्ब की डार (Jhula Padyo Hai Kadamb Ki Daar)

झूला पड्यो है कदम्ब की डार,
झुलावे ब्रज नारी,

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang