चैत्र नवरात्रि के अंतिम यानी नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। देवी सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त मां सिद्धिदात्री की विधि रूप से पूजा करते हैं, उन्हें अष्टसिद्धियों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
नवरात्रि के अंतिम दिन विधिवत रूप से पूजा करनी चाहिए, इससे पूरे साल मां का आशीर्वाद बना रहता है। इसलिए विधि-विधान से पूजा करने के लिए यह सामग्री अत्यंत जरूरी हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन बहुत ही शुभ और आनंदमय है, इस दिन विधिपूर्वक किए गए सभी कार्य मां सिद्धिदात्री के कृपा से सिद्ध होते हैं। मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां की विशेष रूप से साधना करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सफलता मिलती है। साथ ही, भक्तों को दुर्लभ आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है और रोग-कष्ट सब दूर होता है।
सनातन परंपरा के अनुसार परिवर्तनी एकादशी व्रत का बहुत अधिक महत्व माना जाता है।
हिंदू धर्म में भगवान विष्णु त्रिदेवों में प्रमुख और सृष्टी के संचालक या पालनहार के रूप में पूजे जाते हैं।
भाद्रपद मास जिसे हिंदू धर्म में त्योहारों का महीेने कहा जाता है अपने आप में एक विशिष्ट ऊर्जा और श्रेष्ठता से भरा हुआ महीना है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है।