जब जब पापी पाप बढ़ाए,धर्म पे ग्रहण लगाए।
त्रिसूलधारी पाप मिटाने, इस धरती पर आए॥
होए...
जय अम्बे जगदम्बे मां,
तेरे दम से है दुनिया।
जय अम्बे जगदम्बे मां,
तेरे दम से है दुनिया।
तेरी महिमा कोई न जाने,
तुझे कौन बचा है यहां॥
जय अम्बे जगदम्बे मां,
तेरे दम से है दुनिया।
तेरी महिमा कोई न जाने,
तुझे कौन बचा है यहां॥
दृष्टि दया की जिस पर डाले,
तू उसका उद्धार करे।
दृष्टि दया की जिस पर डाले,
तू उसका उद्धार करे।
जग कल्याणी भव सागर से,
सबका बेड़ा पार करे।
खाली झोली भरने वाली,
किसको दे दे कब कितना।
तेरी महिमा कोई न जाने,
तुझे कौन बचा है यहां॥
जय अम्बे जगदम्बे मां,
तेरे दम से है दुनिया।
तेरी महिमा कोई न जाने,
तुझे कौन बचा है यहां॥
हे...
अंधेरे में बनके उजाला,
भटके जनों को राह दिखा।
अंधेरे में बनके उजाला,
भटके जनों को राह दिखा।
मैय्या कर संतो की रक्षा,
शैतानों को आज मिटा।
जालिम को ऐसी सजा दे,
रह न जाए कोई निशान।
तेरी महिमा कोई न जाने,
तुझे कौन बचा है यहां॥
जय अम्बे जगदम्बे मां,
तेरे दम से है दुनिया।
तेरी महिमा कोई न जाने,
तुझे कौन बचा है यहां॥
हे...
हे महारानी देवी भवानी,
ज्योति जलाने आया हूं।
ज्योतावाली माता काली,
तुझको मनाने आया हूं॥
हे...
मैहर वैष्णव दुर्गा चंडी,
बस तेरे गुण गाऊंगा।
बरस बरस में इन चरणों में,
श्रद्धा फूल चढ़ाऊंगा॥
हे...
रुक जायेगा दर पे तेरे,
गर तूफान भी आएगा।
मेरे सर पे हाथ है तेरा,
मुझको कौन मिटाएगा॥
क्या है भगवान विष्णु के वराह अवतार की कथा, किस दैत्य का किया था वध?
कथा हनुमान जी के जन्म की
भ्रम, क्रोध, अकस्मात लेन देन करने वाले, अज्ञात भय देने वाले, राजनीति, विदेशी व्यापार, सॉफ्टवेयर से जुड़े क्षेत्र के कारक ग्रह राहु देव हैं, वैसे तो राहु की अपनी कोई राशि नही हैं और इस की स्तिथि का कोई अनुमान नही हैं क्यूंकि ये एक छाया ग्रह हैं फिर भी ज्योतिष शास्त्रीयों के अनुसार राहु सूर्य से 10,000 योजन नीचे रहकर अंतरिक्ष में भ्रमण करता है। , Bhram, krodh, akasmaat len den karane vaale, agyaat bhay dene vaale, raajaneeti, videshee vyaapaar, sophtaveyar se jude kshetr ke kaarak grah raahu dev hain, vaise to raahu kee apanee koee raashi nahee hain aur is kee stithi ka koee anumaan nahee hain kyoonki ye ek chhaaya grah hain phir bhee jyotish shaastreeyon ke anusaar raahu soory se 10,000 yojan neeche rahakar antariksh mein bhraman karata hai.
आध्यात्म का लक्ष्य मोक्ष है, गुरु ग्रह आध्यात्मिक मार्ग है और केतु मोक्ष है केतु का प्रभाव व्यक्ति के आत्मिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ाता है। केतु को आध्यात्म, ज्योतिष, वैराग्य, मोक्ष, तंत्र , वायरस व अंतर्मुखी होने कारक माना जाता है। , Adhyaatm ka lakshy moksh hai, guru grah aadhyaatmik maarg hai aur ketu moksh hai ketu ka prabhaav vyakti ke aatmik aur aadhyaatmik vikaas ko badhaata hai. ketu ko aadhyaatm, jyotish, vairaagy, moksh, tantr , vaayaras va antarmukhee hone kaarak maana jaata hai.