Logo

11 June 2025 Ank Jyotish (11 जून 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

11 June 2025 Ank Jyotish (11 जून 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

Aaj Ka Ank Jyotish 11 June 2025: मूलांक 1 और 3 वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, जन्मतिथि से जानें 11 जून 2025 अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 11 June 2025: अंक ज्योतिष यानी Numerology, हमारे जीवन में छिपे अंकों के रहस्यों को उजागर करता है। हर व्यक्ति के जन्म की तारीख से जुड़े अंक उसके स्वभाव, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर असर डालते हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 11 तारीख को हुआ है या आपके नाम के अक्षरों का योग 11 बनता है, तो 11 जून 2025 आपके लिए खास हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन अंक 1 से लेकर अंक 9 तक वालों के लिए कैसा रहेगा दिन...

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस की तारीफ मिल सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, आराम करें।

  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - लाल

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

भावनात्मक रूप से आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपने करीबियों से ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं, जिससे मन दुखी हो सकता है। हालांकि, क्रिएटिव फील्ड वालों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। शांत रहना ही बुद्धिमानी होगी।

  • शुभ अंक - 9
  • शुभ रंग - नारंगी

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्य आज आपके साथ है। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा या करियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। निवेश के लिए अच्छा दिन है लेकिन सोच-समझकर ही करें।

  • शुभ अंक - 8
  • शुभ रंग - पीला

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। काम में रुकावटें आएंगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से बचें। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है।

  • शुभ अंक - 4
  • शुभ रंग - हरा 

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपकी योजना और आइडिया लोगों को प्रभावित करेंगे। बिजनेस मीटिंग या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

  • शुभ अंक - 1 
  • शुभ रंग - नीला

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

परिवार को समय देना आज जरूरी होगा। घर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। सजावट या नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। लव लाइफ में थोड़ी नाराजगी हो सकती है, ध्यान रखें।

  • शुभ अंक - 5
  • शुभ रंग - बैंगनी

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आत्ममंथन और आध्यात्मिक सोच वाला हो सकता है। आपके भीतर की आवाज आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। किसी पुराने काम का परिणाम मिल सकता है। यात्रा का योग है।

  • शुभ अंक - 3
  • शुभ रंग - पीला

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपको धैर्य और समझदारी की जरूरत है। ऑफिस या व्यापार में किसी से मतभेद हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर घुटनों या जोड़ों में दर्द हो सकता है।

  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - नारंगी

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

उर्जा से भरपूर दिन रहेगा। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। खेल, सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए सफलता का योग है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

  • शुभ अंक - 3
  • शुभ रंग - गुलाबी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

........................................................................................................
पितरों की प्रसन्नता के 5 संकेत

पितृपक्ष हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण समय माना जाता है, इस वर्ष इसकी शुरुआत बीते 17 सितंबर से हो गई है। ज्योतिर्वेद विज्ञान केंद्र पटना के ज्योतिषाचार्य डॉ. राजनाथ झा के अनुसार यह 15 दिनों का एक अति विशेष कालखंड होता है जब लोग अपने पूर्वजों को तर्पण और श्राद्ध अर्पित करते हैं, जिससे उनकी आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति हो सके।

पितरों की नाराजगी के 9 महत्वपूर्ण संकेत

यदि आपके घर में भी है अशांति तो नाराज हो सकते हैं आपके पितृ, जानिए पितरों की नाराजगी के 9 महत्वपूर्ण संकेत.

देवी कूष्मांडा

नवरात्रि मतलब हम सनातनियों के लिए मां की आराधना के पावन नौ दिन और विशेष तौर पर रात्रि। हर दिन मैय्या का एक नया रूप और उस रूप की आराधना।

स्कंदमाता

नवरात्रि का पाँचवें दिन स्कंदमाता की उपासना की जाती है। मैय्या इस रूप में मोक्ष और सुख देने वाली है। साथ ही मां मनोकामनाएं भी पूर्ण करती है।

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang