Logo

वाहन खरीद शुभ मुहूर्त फरवरी 2025

वाहन खरीद शुभ मुहूर्त फरवरी 2025

फरवरी 2025 में कर रहे हैं वाहन खरीदने का प्लान? यहां जानें शुभ मुहूर्त और नक्षत्र


वाहन खरीदना एक महत्वपूर्ण काम होता है जहां आपका एक सपना वास्तविकता में बदलने वाला होता है। हिंदू धर्म में जिस तरह लोग मांगलिक कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं उसी तरह संपत्ति, वाहन, भूमि खरीदने से पहले भी शुभ मुहूर्त देखा जाता है। मान्यता है कि शुभ समय में वाहन खरीदने से गाड़ी के मालिक के जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। यह न केवल आपके वाहन से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकता है बल्कि आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य भी ला सकता है। अगर आप भी नए साल में नए वाहन की खरीद के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए फरवरी 2025 के शुभ मुहूर्त की लिस्ट बता रहे हैं जिसमें आप कार, बाइक, ट्रक और अन्य सभी तरह के व्हीकल की खरीदी कर सकते हैं।

फरवरी 2025 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त


पंचांग के अनुसार, फरवरी 2025 में 3, 7, 9, 10, 17, 19, 20, 21 और 26 फरवरी जैसी तारीखें वाहन खरीदने के लिए शुभ हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 3 फरवरी 2025, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:08 बजे से रात 11:16 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।
  • 7 फ़रवरी 2025, शुक्रवार, वाहन ख़रीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:06 बजे से 08 फ़रवरी 2025, सुबह 07:05 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, मृगशीर्ष।
  • 9 फरवरी, 2025, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 07:25 बजे से 10 फरवरी 2025, सुबह 07:03 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।
  • 10 फरवरी 2025, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:03 बजे से शाम 06:57 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।
  • 17 फरवरी 2025, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:58 बजे से 18 फरवरी 2025, सुबह 06:57 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा।
  • 19 फरवरी 2025, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:56 से 18 फरवरी 2025, सुबह 07:32 तक, नक्षत्र: चित्रा।
  • 20 फरवरी 2025, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:30 बजे से 21 फरवरी 2025, सुबह 06:54 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।
  • 21 फरवरी 2025, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:54 बजे से सुबह 11:57 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।
  • 26 फरवरी 2025, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:49 बजे से सुबह 11:08 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण।

शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने का महत्व 


वाहन खरीदना एक महत्वपूर्ण निर्णय है और सही समय पर इसकी खरीदारी करना आपके लिए बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है। ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ दिन और समय वाहन खरीदने के लिए अधिक अनुकूल होते हैं। सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार जैसे दिन वाहन खरीदने के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। शनिवार को शनि ग्रह से जुड़े होने के कारण इससे बचना चाहिए। शुक्रवार का दिन विशेष रूप से अनुकूल है और एकादशी को भी एक शुभ दिन के रूप में देखा जाता है। नक्षत्रों के मामले में स्वाति, पुनर्वसु, शतभिषा और धनिष्ठा जैसे नक्षत्र वाहन खरीद के लिए शुभ होते हैं। 

अश्विनी और माघ जैसे नक्षत्र भी वाहन खरीदने के लिए शुभ हो सकते हैं। चंद्र राशि के पहले, तीसरे, पांचवें, छठे, दसवें, ग्यारहवें, तेरहवें दिन और पूर्णिमा जैसी तिथियां शुभ मानी जाती हैं। राहु काल के दौरान वाहन खरीदना या बेचना नहीं चाहिए और अमावस्या के दिन भी खरीदारी करने से बचना चाहिए। अपनी जन्म कुंडली का विश्लेषण करने के लिए हमारे ज्योतिषी से परामर्श करने से ग्रहों की स्थिति के आधार पर उपयुक्त दिन निर्धारित करने में मदद मिलती है। सुनिश्चित करें कि चंद्रमा आपकी जन्म कुंडली के छठे, आठवें या बारहवें घर में नहीं हो।

........................................................................................................
रविवार की पूजा विधि

हिंदू धर्म में रविवार का दिन विशेष रूप से भगवान सूर्यदेव से जुड़ा हुआ है। इसे "रविवार व्रत" या "सूर्य व्रत" के रूप में मनाया जाता है। रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, सम्मान और शक्ति की प्राप्ति होती है।

गणेश जयंती के उपाय

प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है। इसे विनायक जयंती अथवा वरद जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

क्यों मनाते हैं गणेश जयंती

गणेश जयंती भगवान गणेश जी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है।

गणेश जयंती पूजा विधि

सनातन हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान गणेश जी का जन्म माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। इसे श्रीगणेश के अवतरण-दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang