Logo

होलिका दहन तिथि और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन तिथि और शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2025 Date: होलिका दहन कब है, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त, भद्रा की स्थिति


होली तिथि 2025: होली खुशियों, उल्लास, रंगों और उत्साह का त्योहार है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। लोग अपने सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर प्यार के रंग में सराबोर हो जाते हैं। होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली को देश के अन्य हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे फगुआ, होरी, धुलेंडी, डोल, धूलिवंदन आदि। तो चलिए अब जानते हैं कि इस साल रंगों का त्योहार होली कब मनाई जाएगी।



होली 2025 कब मनाई जाएगी?


ज्यादातर त्योहारों की तरह होली की तारीख को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति है। होली की दो तारीख नजदीक आ रही हैं- 14 और 15 मार्च। ऐसे में लोग यह नहीं जान पा रहे हैं कि उन्हें किस दिन होली मनानी चाहिए। तो आपको बता दें कि हर साल होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। 


पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे से शुरू होगी। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को दोपहर 12:35 बजे समाप्त होगी। ऐसे में होली की सही तिथि 14 मार्च है, इसलिए इसी दिन रंगवाली होली मनाई जाएगी। होली का त्योहार 14 मार्च को पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।



होलिका दहन 2025 कब है?


होली से पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:26 बजे से 12:48 बजे तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना बेहतर रहेगा। आपको बता दें कि होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।


........................................................................................................
वामन जयंती 2024: राजा बलि को सबक सिखाने के लिए भगवान विष्णु ने लिया था वामन अवतार, भाद्रपद की द्वादशी तिथि को हुआ था जन्म

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु त्रिदेवों में प्रमुख और सृष्टी के संचालक या पालनहार के रूप में पूजे जाते हैं।

विश्वकर्मा जयंती पर होती है मशीन और औजारों की पूजा, जानिए भगवान विश्वकर्मा की कथा समेत पूजा विधि और सही मुहूर्त

भाद्रपद मास जिसे हिंदू धर्म में त्योहारों का महीेने कहा जाता है अपने आप में एक विशिष्ट ऊर्जा और श्रेष्ठता से भरा हुआ महीना है।

अनंत चतुर्दशी पर क्यों होती है भगवान विष्णु की पूजा, शुभ मुहूर्त और महत्व के साथ जानिए संपूर्ण पूजा विधि

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है।

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang