Logo

5 फरवरी 2025 का पंचांग

5 फरवरी 2025 का पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 5 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह

 

Aaj Ka Panchang 5 February 2025: आज 05 फरवरी 2025 माघ माह का 23वां दिन का है और आज इस पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। वहीं आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग भी बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा मेष राशि में ही मौजूद हैं। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल शाम 03 बजकर 14 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 35 मिनट तक है। वहीं आज भीष्माष्टमी के साथ दुर्गाष्टमी का व्रत भी किया जा रहा है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।


आज का पंचांग 5 फरवरी

 

  • तिथि - माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि
  • नक्षत्र - भरणी नक्षत्र
  • दिन/वार - बुधवार
  • योग - शुक्ल योग
  • करण - विष्टि और बावा


सूर्य-चंद्र गोचर


चंद्रमा आज मेष राशि में है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। मेष राशि में चंद्रमा की स्थिति व्यक्ति को ऊर्जावान और उत्साही बनाती है। भरणी और कृतिका नक्षत्र भी आज के दिन प्रभावी हैं। ये दोनों नक्षत्र भी शुभ माने जाते हैं और इनके प्रभाव से आज का दिन और भी अधिक मंगलकारी होगा। यह एक अत्यंत शुभ योग है जो किसी भी कार्य को सिद्ध करने के लिए उत्तम माना जाता है। यह योग भी सूर्य की शुभ स्थिति को दर्शाता है और इसे सफलता और समृद्धि के लिए अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, मेष, मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से भाग्यशाली रहेगा। देवी लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों को धन, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति हो सकती है। 


सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 07 मिनट
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 03 मिनट
  • चन्द्रोदय- सुबह 11 बजकर 20 मिनट
  • चन्द्रास्त- रात 1 बजकर 30 मिनट


आज का शुभ मुहूर्त और योग 5 फरवरी 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग- रात 08 बजकर 33 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक।
  • अमृत काल- आज अमृकाल मुहूर्त शाम 04 बजकर 01 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 32 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त- आज मुहूर्त नहीं है।
  • विजय मुहूर्त-  दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 01 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 27 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त- देर रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर 01 बजकर 01 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त- शाम 05 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 09 मिनट तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 5 फरवरी 2025


  • राहु काल-  दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 51 मिनट तक।
  • गुलिक काल-  सुबह 11 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।
  • यमगंड-   सुबह 8 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 41 मिनट तक।
  • दिशाशूल- उत्तर दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक है। 
  • भद्रा- सुबह 07 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक।


पर्व और त्योहार 5 फरवरी 2025


  • 5 फरवरी 2025 व्रत - भीष्म अष्टमी और मासिक दुर्गा अष्टमी


आज का उपाय 5 फरवरी 2025


5 फरवरी को रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। इस शुभ योग में आप कोई भी नया कार्य कर सकते हैं, जैसे कि नया व्यवसाय शुरू करना, नया घर खरीदना, या कोई महत्वपूर्ण यात्रा करना।  5 फरवरी को माघ मास की भीष्माष्टमी है। यह दिन हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन आप गंगा स्नान करके अपने पापों का प्रायश्चित कर सकते हैं और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन सभी राशि के जातकों को भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए।


पंचांग का महत्व


पंचांग का उपयोग शुभ कार्यों को करने के लिए सबसे अच्छे समय का निर्धारण करने के लिए किया जाता है। यह त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की तारीखों का निर्धारण करने में भी मदद करता है। पंचांग का उपयोग करके, हम अपने जीवन को अधिक समृद्ध और सफल बना सकते हैं। आज कई शुभ मुहूर्त और अशुभ मुहूर्त दिए गए हैं। जिसके आधार पर आप शुभ काम को करने के लिए मुहूर्त देख सकते हैं और अशुभ परिणाम से बच सकते हैं। साथ ही आज के दिन कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। आज आप कुल मिलाकर शुभ काम समय को देखते हुए कर सकते हैं। अगर आपको किसी भी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आज मासिक दुर्गाष्टमी के दिन उपायों को करके शुभ परिणाम मिल सकता है। 


........................................................................................................
श्रीमन नारायण नाम संकीर्तन (Sriman Narayan Nama Sankirtan)

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ।टेक।
लक्ष्मीनारायण नारायण नारायण नारायण

Subah Savere Lekar Tera Naam Prabhu (सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु)

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,
करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।

भगवान शिव के वाहन नंदी की पूजा कैसे करें?

हिंदू धर्म में जब भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं, तो उनके वाहन नंदी की भी विशेष रूप से की जाती है। नंदी को कैलाश का द्वारपाल कहते हैं।

कामधेनु गाय की पूजा कैसे करें?

कामधेनु एक दिव्य गाय है, जिसे सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान निकले चौदह रत्नों में से एक, कामधेनु को देवताओं और दानवों दोनों ने ही पाने की इच्छा रखी थी।

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang