Aaj Ka Panchang 14 May 2025: आज 14 मई 2025 को ज्येष्ठ माह का दूसरा दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तिथि द्वितीया है। आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर परिघ योग रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं, सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि प्रारंभ - 14 मई रात्रि 12:35 बजे
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि समाप्त - 15 मई रात्रि 02:29 बजे
14 मई को परिघ योग बन रहा है। परिघ के पूर्वार्ध को सभी अच्छे कार्यों के लिये अशुभ माना जाता है। इसीलिये पूर्वार्ध का समय अच्छे मुहूर्त में वर्जित है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
आज अनुराधा नक्षत्र है। अनुराधा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही ज्येष्ठ मास की शुरूआत हो चुकी है, इस माह में सूर्य देव और वरुण देव की आराधना करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस माह में जल के दान का महत्व बहुत बड़ा माना जाता है, इसलिए प्यासे लोगों और जानवरों को पानी पिलाना चाहिए। वार के हिसाब से आज आप भगवान गणेश की विधिवत पूजन करे। इसके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग है
राम के रंग में रंगा हुआ है,
अंजनीसुत बजरंग बाला,
राम को देख कर के जनक नंदिनी,
बाग में वो खड़ी की खड़ी रह गयी।
राम को देख कर के जनक नंदिनी,
बाग में वो खड़ी की खड़ी रह गयी ।
राम को मांग ले मेरे प्यारे
उम्र भर को सहारा मिलेगा