महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को प्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान से होने वाली है और यह 26 जनवरी तक चलेगा। बता दें कि इस साल लगने वाला महाकुंभ होगा वो 144 साल बाद लग रहा है। बता दें, प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में पंडों को विशेष रूप से 'तीर्थराज' और 'प्रयागवाल' के नाम से जाना जाता है। महाकुंभ में प्रयागवाल का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं विस्तार इसके बारे में...
महाकुंभ में प्रयागवाल का विशेष महत्व होता है। प्रयागराज की धार्मिक परंपराओं में प्रयागवालों का अहम योगदान रहा है। सदियों से ये तीर्थ गुरु के रूप में पूजे जाते रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन करते आए हैं। एक समूह के रूप में रहने के कारण इन्हें प्रयागवाल कहा जाता है।
ये उच्च कोटि के ब्राह्मण होते हैं, जिनमें सरयूपारी और कान्यकुब्ज दोनों शामिल हैं। इसके साथ ही प्रयागराज के पंडों के पास देश-विदेश में रहने वाले भारतीयों के पूरे परिवार का 500 साल पुराना रिकॉर्ड भी रहता है। वो जानते हैं कि कौन किसका यजमान है और कहां से आया है। यह पंडे बहुत पुराने समय से ही प्रयागराज आने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखते आए हैं।
नारद जयंती, देवर्षि नारद के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व 13 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह दिन वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है, जो देवर्षि नारद के जन्म का प्रतीक है।
हिंदू धर्म के महान ऋषि और भगवान विष्णु के परम भक्त, नारद मुनि की जयंती को 'नारद जयंती' के रूप में मनाया जाता है। यह दिन वैषाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है, जो इस साल 13 मई को है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, वृषभ संक्रांति एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जब सूर्य देव एक राशि से निकलकर अगली राशि में प्रवेश करते हैं। वृषभ संक्रांति उस दिन को कहा जाता है जब सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं।
प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।