Logo

पूजा सुबह ही क्यों करते हैं

पूजा सुबह ही क्यों करते हैं

सुबह ही क्यों की जाती है भगवान की पूजा, जानिए पूजा के पांच समय 


हिन्दू परंपराओं में हर दिन सुबह शाम घरों में  पूजा पाठ और संध्या आरती की जाती है। अपने इष्ट देव सहित सभी देवताओं की कृपा हम पर बने रहे इसके लिए पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों में पूजा-अर्चना के कई फायदे और नियम बताए गए हैं। इन नियमों में पूजा विधि, सामग्री और पूजन के समय का विशेष उल्लेख किया गया है। विशेष पूजन के समय को लेकर मुहूर्त देखा जाता है लेकिन घर में हर रोज पूजा पाठ के लिए भी समय नियत किया गया है। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार यह भी कहा गया है कि असमय किए गए पूजा-पाठ के विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं। 


पूजा के लिए सबसे उपयुक्त और शुभ समय 


शास्त्रों के मुताबिक पूजा के लिए सबसे उत्तम समय प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त को माना गया है। इस समय की गई पूजा से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। ब्रह्म का अर्थ होता है परम तत्व या परमात्मा। इसलिए हमें परमात्मा की प्राप्ति के लिए सूर्योदय होने से पहले जागना चाहिए और पूजा पाठ करना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त रात्रि का आखिरी पहर यानी सुबह चार बजे से साढ़े पांच बजे तक रहता है। 


  • पहली पूजा ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4:30 से 5:00 बजे के बीच करना श्रेष्ठ बताया गया है।
  • दूसरी पूजा प्रातः 9 बजे तक की जानी चाहिए।
  • मध्याह्न पूजा: दोपहर 12 बजे तक संपन्न कर लेना चाहिए।
  • संध्या पूजा: शाम को 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच होनी चाहिए।
  • शयन पूजा: रात 9:00 बजे तक करना चाहिए।


इस समय न करें पूजा


  • शास्त्रों में पूजा अर्चना का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में इस समय अवधि को छोड़कर पूजा नहीं करना चाहिए।
  • दोपहर के समय पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। इस समय की गई पूजा को ईश्वर कभी भी स्वीकार नहीं करते। दोपहर के समय पूजा को वर्जित माना गया है क्योंकि यह समय पितरों की पूजा करने के लिए शुभ माना गया है। 
  • दोपहर 12 से 4 बजे के बीच का समय देवी-देवताओं के आराम का समय कहा गया है। ऐसे में इस समय पूजा करते हुए आप भगवान के आराम में दखल देते हैं।
  • सूतक काल यानी जब घर में किसी का जन्म या मृत्यु होती है तो इस समय भी पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए 


ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने के लाभ 


  • इस समय पूजा पाठ करने से भगवान प्रसन्न होकर उचित फल देते हैं।
  • इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है। तभी तो ऋषि मुनियों ने ब्रह्म मुहूर्त को देवताओं का समय कहा है।
  •  प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में जागने और पूजा पाठ करने से मन को शांति प्राप्त होती है।
  • सुबह उठने से हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। क्योंकि सूर्य की पहली किरणें हमारे लिए बहुत लाभदायक होती हैं। सुबह के समय वातावरण भी शुद्ध रहता है।
  • सुबह के समय हमारा मन भी एकाग्र रहता है। इस समय हमारा मन ईश्वर के साथ पूर्ण रूप से जुड़ जाता है। इस समय मन इधर-उधर नहीं भटकता है और हमारा ध्यान पूजा में ही रहता है।
  • सुबह उठने के बाद मन शांत और स्थिर रहता है।
........................................................................................................
खोलो समाधी भोले शंकर, मुझे दरश दिखाओ(Kholo Samadhi Bhole Shankar Mujhe Darsh Dikhao)

खोलो समाधी भोले शंकर,
मुझे दरश दिखाओ,

खुल गया बैंक राधा, रानी के नाम का(Khul Gaya Bank Radha Rani Ke Naam Ka)

खुल गया बैंक राधा,
रानी के नाम का,

खुल गये सारे ताले वाह क्या बात हो गयी(Khul Gaye Saare Taale Wah Kya Baat Ho Gai)

खुल गये सारे ताले वाह क्या बात हो गयी,
जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गयी ॥

कि बन गए नन्दलाल लिलिहारि(Ki Ban Gaye Nandlal Lilihari)

कि बन गए नन्दलाल लिलिहारि,
री लीला गुदवाय लो प्यारी ।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang