कभी आपने सोचा है कि महादेव की तीसरी आंख क्यों चमकती है? क्या आप जानते हैं कि इस तीसरी आंख ने कई बार संसार को बचाया भी है और तबाह भी किया है। हिंदू धर्म में महादेव को देवों के देव कहा जाता है। धार्मिक शास्त्रों में भगवान शिव की अनेकों कथाएं प्रचलित हैं। यूं तो भगवान शिवशंकर दयालु और करुणा के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अनेक बार भगवान शिव को रौद्र रूप में भी देखा गया है, इसलिए शिव का एक नाम रुद्र भी है।
सभी जानते हैं कि भगवान शिव की तीन आंखें होती हैं और जब महादेव अत्यंत क्रोध में होते हैं तब ये तीसरी आंख खुलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव को तीसरी आंख कैसे प्राप्त हुई?
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य त्रिपाठी जी द्वारा विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, जब सृष्टि पर अंधकार छा जाता है और असुरों का आतंक बढ़ जाता है, तब भगवान शिव अपनी तीसरी आंख खोलकर विनाशकारी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि महादेव ने सृष्टि की रक्षा के लिए ही अपनी इस दिव्य शक्ति का उपयोग किया था।
उनके तीनों नेत्र कालचक्र के तीन पहियों के समान हैं - भूतकाल, वर्तमान और भविष्य। ये तीनों लोक स्वर्ग, मृत्युलोक और पाताल लोक को भी दर्शाते हैं। महादेव का तीसरा नेत्र न केवल एक नेत्र है, बल्कि एक संकेत है, एक प्रतीक है। मान्यता है कि जब-जब भोलेनाथ अपना तीसरा नेत्र खोलते हैं, तब-तब एक नया युग आरंभ होता है, एक नया अध्याय लिखा जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हिमालय की शांत गोद में भगवान शिव एक दिव्य सभा आयोजित कर रहे थे। देवता, गंधर्व और किन्नर इस सभा में शामिल होकर शिव जी के दर्शन कर रहे थे। तभी, अचानक एक चमकती हुई आकृति वहां आई। यह कोई और नहीं, बल्कि माता पार्वती थीं। वे शिव जी के पास पहुंचीं और प्रेम से उनकी दोनों आंखों पर हाथ रख दिया।
माता पार्वती के हाथों के स्पर्श से ही सारी सृष्टि अंधकारमय हो गई। सूर्य का तेज फीका पड़ गया, चंद्रमा की चांदनी भी लुप्त हो गई। चारों ओर हाहाकार मच गया। जीव-जंतु डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। धरती के पालनहार भोलेनाथ यह सब देखकर व्याकुल हो उठे।
तभी, उनके ललाट पर एक तेजस्वी ज्योतिपुंज प्रकट हुआ। यह ज्योतिपुंज जैसे ही खूले, सारी सृष्टि में प्रकाश की बाढ़ सी आ गई। अंधकार पलक झपकते ही छूमंतर हो गया। सूर्य और चंद्रमा पुनः अपनी चमक बिखेरने लगे। जीव-जंतुओं के चेहरे पर राहत की मुस्कान आ गई। तभी माता पार्वती ने भोलेनाथ से पूछा, हे नाथ, यह ज्योतिपुंज क्या है?
तभी शिव जी ने मुस्कुराते हुए कहा, यह मेरा तीसरा नेत्र है, पार्वती। यह संहार और सृष्टि दोनों का कारक है। जब सृष्टि संकट में होती है, तब यह तीसरा नेत्र ही सृष्टि की रक्षा करता है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलने वाला है। इस पवित्र पर्व पर देश भर से साधु-संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। खासतौर पर नागा साधुओं की मौजूदगी इस मेले की शोभा बढ़ा रही है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले, महाकुंभ ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस मेले में देश-विदेश से आए साधु-संतों की भारी भीड़ ने इस पवित्र नगरी को और भी पवित्र बना दिया है।
कुंभ भारतीय वैदिक-पौराणिक मान्यता का महापर्व है। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को प्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान से होने वाली है और यह 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ मेला हर 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है।
सनातन धर्म में कुंभ मेले का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि करोड़ों वर्ष पूर्व देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान जो अमृत कुंभ निकला था, उसके अमृत की कुछ बूंदें पृथ्वी पर गिर गई थीं।