जब से सृष्टि है, तब से सनातन धर्म है और तब से ही हमारे देवी-देवता। हिंदू धर्म में सभी देवताओं का अपना महत्व और उनकी आराधना करने का अलग-अलग विधान और फल। सनातन धर्म में हम अपनी आस्था और श्रद्धा के अनुसार किसी भी देवी-देवता की पूजा अर्चना कर सकते हैं। उन्हें अपना आराध्य या इष्ट मान सकते हैं।
हिंदू धर्म में कुल कितने देवी-देवता हैं। यह एक ऐसा प्रश्न है जो यदा कदा पूछा ही जाता रहा है। इसका सही-सही जवाब न मिलने की परिस्थिति में इसे लेकर संशय और जिज्ञासा सदैव बनी रहती है। भक्त वत्सल की धर्म ज्ञान सीरीज के इस लेख में इसी सवाल का जवाब जानेंगे।
शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में कुल 33 कोटि देवी-देवता हैं। इनमें 8 वसु, 11 रुद्र, 12 आदित्य, इंद्र, प्रजापति शामिल हैं। कुछ शास्त्रों में इंद्र और प्रजापति की जगह दो अश्विनी कुमारों को भी 33 कोटि देवी-देवताओं में स्थान दिया गया है।
जब भी देवताओं की संख्या की बात आती है। एक सवाल यह भी होता है कि देवताओं की संख्या कोटी में है या करोड़ में। इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें की जाती हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि कोटि शब्द को बोलचाल की भाषा में करोड़ बोला जाता है। यह भी मान्यता प्रचलित है कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं। हालांकि, सनातन शास्त्रों के अनुसार 33 प्रकार के मुख्य देवता हैं।
बृहदारण्यक उपनिषद के अनुसार विभिन्न देवता चार क्रम में हैं।
1. स्थान क्रम के अनुसार
2. परिवार क्रम के अनुसार
3. वर्ग क्रम के अनुसार
4. समूह क्रम के अनुसार
5. 33 कोटि
मान्यता है कि देवताओं की संख्या को लेकर यह प्रश्न शाकल के पुत्र विदग्ध ने याज्ञवल्क्य से पूछा था। इसके जवाब में याज्ञवल्क्य ने कहा विश्व देवों की स्तवनात्मक सूक्त के निविद में जितने देवता बताए गए हैं। यानी तैंतीस देवताओं को प्रमुखता दी गई है।
साल 2025 कुंभ राशि के जातकों के लिए रिश्तों में गहराई लाने वाला है। आप इस साल अपने प्यार का इज़हार करेंगे। यह समय आपको अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरे लम्हों को पूरी तरह जीने का अवसर देगा।
साल 2025 की शुरुआत मीन राशि वालों के लिए रिश्तों में स्थिरता और रोमांस लेकर आएगी। आपका प्रेम जीवन सहज और सुखद रहेगा। इस समय आप अपने परिवार और साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का आनंद लेंगे। वहीं, मैरिड कपल्स के लिए यह समय खास रहेगा।
साल 2025, मेष राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण वर्ष होगा। इस साल आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। क्योंकि, छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
2025 का वर्ष, वृषभ राशि के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक रहेगा। इस साल बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के योग नहीं हैं। लेकिन, साल की शुरुआत में शनि ग्रह की चतुर्थ भाव पर दृष्टि हृदय और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है।