Aaj Ka Panchang 27 May 2025: आज 27 मई 2025 को ज्येष्ठ माह का 14वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तिथि अमावस्या है। आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर द्विपुष्कर योग रहेगा। सूर्य और चंद्र देव वृषभ राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:51 ए एम से 12:46 पी एम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 03:45 पी एम से 05:29 पी एम तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है। आज शनि जयंती के साथ ज्येष्ठ अमावस्या और इष्टि पर्व भी है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि प्रारंभ - 26 मई, 12:11 पी एम से
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि समाप्त - 27 मई … 08:31 ए एम तक तक
आज मंगलवार के दिन शनि जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या के साथ इष्टि का पर्व भी है। शनि जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या, इष्टि और मंगलवार एक ही दिन पड़ते हैं, तब यह एक अत्यंत दुर्लभ और प्रभावशाली संयोग बनता है। शनि जयंती पर भगवान शनि देव की पूजा से जीवन के कष्ट, ग्रहदोष, साढ़ेसाती व ढैय्या के प्रभाव शांति पाते हैं। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष प्रभाव होता है, जो शनि से संबंधित बाधाओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं।
इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या के कारण पितरों के निमित्त तर्पण, दान और श्राद्ध का भी विशेष फल मिलता है। इष्टि (वैदिक यज्ञ/हवन) करने से ग्रहशांति और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। यह संयोग शनि और मंगल जैसे प्रभावशाली ग्रहों की कृपा प्राप्त करने और पितृ शांति हेतु अत्यंत शुभ माना गया है।
वृषभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस माह आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती है।
Iनया साल का पहला महीना यानी जनवरी 2025, मेष राशि के जातकों के लिए नए अवसरों और अनुभवों को लेकर आएगा। इस दौरान मेष राशि के जातक मजबूत रिश्ते विकसित करेंगे। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ वक्त भी बिताएंगे। इस दौरान मेष राशि वालों के जीवन में तरक्की होगी और करियर के लिए नए अवसर भी मिलेंगे। हालांकि, कुछ चीजों पर ध्यान देना आवश्यक है।
कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी 2025 का समय मिलाजुला रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की वर्तमान स्थिति, गोचर और चाल के आधार पर किसी राशि के बारे में पूर्वानुमान लगाया जाता है।
सिंह राशि के जातकों को जनवरी के महीने में अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता रखने की आवश्यकता पड़ेगी। यदि वे ऐसा करने में कामयाब रहते हैं। तो जनवरी महीने की शुरुआत में आने वाली बड़ी कठिनाइयां भी आसानी से दूर हो जाएंगी।