Aaj Ka Panchang 20 June 2025: आज 20 जून 2025 को आषाढ़ माह का नौवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष तिथि नवमी है। आज शुक्रवार का दिन है। सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 ए एम से 12:51 पी एम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 10:38 ए एम से 12:23 पी एम तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। आज सर्वार्थसिद्धि के साथ अमृत सिद्धि योग भी है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी तिथि प्रारंभ - 11:55 ए एम से, 19 जून
आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी तिथि समाप्त - 09:49 ए एम तक
अमृतसिद्धि योग को अत्यंत शुभ और सिद्धि प्रदान करने वाला योग माना गया है। यह योग जब किसी विशेष तिथि और नक्षत्र के संयोग से बनता है, तब उसका प्रभाव और भी अधिक फलदायक हो जाता है। इस योग में आरंभ किए गए कार्यों में अमृत तुल्य सफलता और दीर्घकालिक लाभ की संभावना रहती है। विशेष रूप से व्यापार, नया मकान, वाहन खरीद, नौकरी शुरू करना या विवाह जैसे कार्यों के लिए यह योग अत्यंत लाभकारी है। इस दिन प्रातः स्नान करके भगवान विष्णु या शिव का पूजन करें, पीले या सफेद वस्त्र पहनें और मीठा भोजन बनाकर ब्राह्मण या गरीबों को अर्पण करें। साथ ही, अपने कार्य का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में शुरुआत करें, जिससे सफलता सुनिश्चित हो सके।
हमारा जीवन की गति तेजी से बदलती रहती है और हमारे भविष्य की रूपरेखा बनाने में ज्योतिष एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मार्च का महीना कई राशियों के लिए नए अवसर और सफलताएं लेकर आ सकता है।
मार्च का महीना कई राशियों के लिए नए अवसर और अनुभव लेकर आया है। विशेष रूप से, मेष, मिथुन, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है।
मार्च का महीना प्यार और रोमांस का माहौल लेकर आया है। खासकर मेष, मिथुन, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है।
मार्च का महीना कई राशियों के लिए स्वास्थ्य के मामले में चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। विशेष रूप से कर्क राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उन्हें कुछ विशिष्ट स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।