Logo

माता लक्ष्मी की उत्पत्ति

माता लक्ष्मी की उत्पत्ति

इस प्रकार हुई धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की उत्पत्ति, जानिए क्या है माता का पूजन विधान


दीवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना कर उनसे धन-वैभव और सुख-शांति की कामना की जाती है। धन की देवी मां लक्ष्मी को लेकर कहा जाता है कि मां का स्वभाव बहुत ही चंचल है और वो किसी एक जगह पर अधिक समय तक नहीं रुकती हैं। देवी का जब तक मन होता है वो एक स्थान पर रहतीं हैं और अपने चंचल चलायमान स्वभाव के चलते वहां से चलीं जाती है। ऐसे में मां के आशीर्वाद और साथ रहने घर में संपन्नता और ऐश्वर्य रहता है जबकि मां के रूठ जाने से जीवन में संपन्नता भी मुंह मोड़ लेती है। इसलिए माता की कृपा पाने के लिए भक्त सदैव प्रयासरत रहते हैं और देवी लक्ष्मी की पूजा-उपासना करते हैं। 

माता लक्ष्मी, जगतपिता भगवान विष्णु की पत्नी हैं और क्षीर सागर में उनके साथ ही निवास करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं विष्णु प्रिया और धन की देवी मां लक्ष्मी की उत्पत्ति कैसे हुई? भक्त वत्सल के दीवाली विशेष लेख में हम आपको बताते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति से जुड़ी पौराणिक कथा।


मां लक्ष्मी की उत्पत्ति


विष्णु पुराण में मिलने वाली इस पौराणिक कथा के अनुसार एक बार ऋषि दुर्वासा ने स्वर्ग के देवता राजा इंद्र को एक फूलों की माला से सम्मानित किया। लेकिन राजा इंद्र ने इसे अपने हाथी ऐरावत को पहना दिया। हाथी ने अपने स्वभाव के अनुसार इस फूलों की माला को तहस-नहस कर फेंक दिया। इन्द्र के इस व्यवहार से ऋषि दुर्वासा बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने राजा इंद्र को श्राप दिया कि जिस अहंकार के चलते तुमने मेरी भेंट का अपमान किया है, वही तुम्हारे पुरुषार्थ क्षीण होने का कारण बनेगा और शीघ्र ही देवलोक से तुम्हारा आधिपत्य समाप्त हो जाएगा।


समय के साथ उनकी बात सत्य साबित हुई और दानवों का तीनों लोकों पर आधिपत्य हो गया। श्राप के अनुसार राजा इंद्र का सिहांसन भी छिन गया। इसके बाद देवगण भगवान विष्णु की शरण में पहुंचे। इस पर भगवान ने देवताओं को समुद्र मंथन करने की बात कही। श्री हरि विष्णु के कथन अनुसार अमृत की प्राप्ति के लिए देवताओं ने दानवों के साथ मिलकर समुद्र मंथन करने की योजना बनाई। वासूकी नाग को रस्सी और मंदरांचल पर्वत की मथनी बनाकर क्षीर सागर में समुद्र मंथन शुरु हुआ। इस मंथन से 14 अनमोल रत्न सहित अमृत और विष प्राप्त हुआ। इन सबके बाद समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी की भी उत्पत्ति हुई जो भगवान विष्णु की अर्धांग्नी के रूप में जगत माता बनीं। 

साथ ही देवताओं ने मंथन से निकले अमृत का पान किया और अमरत्व प्राप्त कर अमर हो गये। फिर देवासुर महासंग्राम में देवताओं की जीत हुई और अमरत्व से राजा इंद्र ऋषि दुर्वासा के श्राप से मुक्त हो गये।


मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन में देवी लक्ष्मी का प्राक्ट्य कार्तिक मास की अमावस्या को हुआ था इसलिए है अमावस्या यानी दीवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है।


........................................................................................................
चैती छठ की पौराणिक कहानी

छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि महापर्व है, जो चार दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जो डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होता है। ये पर्व साल में दो बार मनाया जाता है, पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में।

चैती छठ की पूजा विधि

हिंदू धर्म में आस्था और सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व चैती छठ को माना जाता है। छठ पूजा साल में दो बार कार्तिक और चैत्र माह में मनाई जाती है। कार्तिक छठ की तुलना में चैती छठ को कम लोग मनाते हैं, लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी उतना ही खास है।

संतान प्राप्ति के लिए छठ पर ये उपाय करें

छठ महापर्व साल में दो बार मनाया जाता है। एक चैत्र मास में और दूसरा शारदीय मास में। हिंदू धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है। छठ पूजा को त्योहार के तौर पर नहीं, बल्कि महापर्व के तौर पर मनाया जाता है।

7 April 2025 Panchang (7 अप्रैल 2025 का पंचांग)

आज 07 अप्रैल 2025 चैत्र माह का बाईसवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि दशमी है। आज सोमवार का दिन है। इस तिथि पर धृति योग रहेगा।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang