सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक कार्यों और पूजा-पाठ में नारियल चढ़ाने का विशेष महत्व है। कलश स्थापना से लेकर, विवाह, उपनयन संस्कार और यहां तक कि बेटी के विदाई के दौरान भी नारियल को महत्वपूर्ण माना गया है।
अगर हम कोई नई गाड़ी या घर लेते हैं, तो पूजा करने के दौरान नारियल फोड़ते हैं और उसके जल से नई गाड़ी को घर के मुख्य द्वार पर छिड़का जाता है। आपको बता दें, नारियल को संस्कृत शब्द श्रीफल है और श्रीफल माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जिस प्रकार बिना लक्ष्मी के कोई भी पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है, ठीक वैसे ही बिना श्रीफल के पूजा-पाठ संपूर्ण नहीं होती है। सभी शुभ कार्यों में श्रीफल चढ़ाया जाता है, ताकि उस काम में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए और सभी कार्य शुभता के साथ पूरा हो सके।
अब ऐसे में नारियल को श्रीफल क्यों कहा जाता है। इसे लेकर शास्त्र में क्या उल्लेख है। इसके बारे में हमने ज्योतिषाचार्य त्रिपाठी जी से पूछा। आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मत्स्य पुराण के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को नारियल बेहद प्रिय है और जब भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी पृथ्वी पर आए थे तो उन्होंने सबसे पहले नारियल का पेड़ साथ मिलकर लगाया था। इसलिए माता लक्ष्मी को प्रिय होने के कारण नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। जब भी लक्ष्मी-नारायण की पूजा होती है, तो उसमें श्रीफल होने बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
कूर्म पुराण के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि किसी भी यज्ञ और हवन में नारियल महत्वपूर्ण मानी जाती है और जब भी पूजा करने के बाद हवन करते हैं, तो उसमें श्रीफल को जलाकर ही पूर्णाहुति की जाती है और तभी पूजा सफल और सिद्ध मानी जाती है।
पद्म पुराण के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप सिद्ध करना चाहते हैं, तो देवी-देवताओं का नारियलके पानी से अभिषेक जरूर करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
श्रीफल को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि श्रीफल में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए, घर में श्रीफल रखने से धन-धान्य की वृद्धि होती है। श्रीफल को नजर दोष से बचाव के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष है, तो श्रीफल की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
नारियल के सफेद वाले भाग में चंद्रदेव का वास होता है और चंद्रमा मन का कारक माने जाते हैं। इसलिए अगर आप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो अपने आराध्य के सामने नारियल जरूर अर्पित करें और उनसे में कामना करें।
आप आप नारियल या श्रीफल की पूजा करना चाहते हैं, तो मंगलवार और शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और कुंडली में स्थित ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
गोदावरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा माना जाता है। गोदावरी को पवित्र नदी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसके जल में स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और मन शुद्ध होता है।
हिंदू धर्म में नर्मदा नदी बेहद पवित्र और पूजनीय नदी मानी जाती है। इसे 'कुंवारी नदी' और 'रेवा' के नाम से भी जाना जाता है।
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की कृपा के बिना कोई भी शुभ काम सफल नहीं होता है इसलिए, घर बनाने से पहले भूमि पूजन करना बहुत जरूरी है। इस अनुष्ठान से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति आती है।
सरस्वती नदी का उल्लेख विशेष रूप से ऋग्वेद, महाभारत, और विष्णु पुराण जैसे ग्रंथों में किया गया है। वेदों में इसे एक दिव्य नदी के रूप में पूजा गया है और यह ज्ञान, कला और संगीत की देवी सरस्वती से जुड़ी हुई मानी जाती है।