पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रुक्मिणी अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी देवी रुक्मिणी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। देवी रुक्मिणी मां लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं और भगवान श्रीकृष्ण की आठ पटरानियों में से एक थीं। रुक्मिणी अष्टमी के दिन देवी की पूजा से धन-धान्य की वृद्धि होती है और दांपत्य जीवन में सुख का प्रसार होता है। द्वापर युग में गोपियों ने पौष अष्टमी पर 'कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरू ते नमः' इस मंत्र का जाप किया था। अतः अष्टमी का व्रत रख रहे भक्तों को आज के दिन इस मंत्र का अधिक से अधिक जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं रुक्मिणी अष्टमी की कथा और इसके महत्व के बारे में।
पंचांग के अनुसार, इस साल पौष माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 22 दिसंबर को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से हो रहा है, जो अगले दिन 23 दिसंबर को शाम 05 बजकर 07 मिनट तक जारी रहेगी। ऐसे में इस साल 22 दिसंबर को रुक्मिणी अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा और उदया तिथि के अनुसार रुक्मिणी अष्टमी का व्रत 23 दिसंबर को रखा जाएगा।
रुक्मिणी अष्टमी प्रतिवर्ष पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व देवी रुक्मिणी के जन्म और विवाह की कथा से जुड़ा हुआ है। देवी रुक्मिणी विदर्भ नरेश भीष्मक की पुत्री थीं और भगवान श्रीकृष्ण की आठ पटरानियों में से एक थीं। देवी रुक्मिणी की कथा के अनुसार, उनके भाई उनका विवाह शिशुपाल से करना चाहते थे।
लेकिन देवी रुक्मिणी श्री कृष्ण की भक्त थीं और उन्हें अपना सब कुछ मान चुकी थीं। जब शिशुपाल से उनका विवाह होने वाला था, तो देवी रुक्मिणी ने मंदिर में पूजा की और श्री कृष्ण को अपने रथ में बिठाकर द्वारका की ओर प्रस्थान कर गए और उनके साथ विवाह किया। इस प्रकार रुक्मिणी अष्टमी देवी रुक्मिणी के जन्म और विवाह की कथा को याद करने का दिन है। इस दिन देवी रुक्मिणी की पूजा की जाती है और उनके आशीर्वाद की कामना की जाती है।
रुक्मिणी अष्टमी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी देवी रुक्मिणी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार का महत्व इस प्रकार है:
फाल्गुन’ हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है जिसके बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। फाल्गुन को हर्ष और उल्लास का महीना माना जाता है। जॉर्जियन कैलेंडर के अनुसार यह महीना फरवरी और मार्च को में पड़ता है।
आज इस पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर अतिगण्ड और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं।
कुंभ जैसे विशेष अवसरों पर दिखने वाले नागा साधु कुंभ समाप्त होते ही अचानक कहां गायब हो जाते हैं? यह एक रहस्यमयी प्रश्न है। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान तीनों अमृत स्नान पूरे हो चुके हैं, और अब अखाड़ों का खाली होना शुरू हो गया है।
महाकुंभ मेला हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जो हर 12 साल में चार पवित्र स्थलों - हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में आयोजित होता है। यह आयोजन समुद्र मंथन से जुड़ी पौराणिक कथा पर आधारित है।