होली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी होली को होलिका दहन के रूप में जाना जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और भक्त प्रह्लाद तथा होलिका की कथा से जुड़ा हुआ है। इस दिन अग्नि में होलिका दहन किया जाता है, जो बुराई के अंत और अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन करने से नकारात्मक शक्तियां समाप्त होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
छोटी होली से जुड़ी पौराणिक कथा राजा हिरण्यकश्यप, भक्त प्रह्लाद और होलिका की कहानी से संबंधित है। हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु का विरोधी था और चाहता था कि सभी लोग उसकी पूजा करें। लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। जब प्रह्लाद को विष्णु भक्ति से रोकने के सभी प्रयास असफल हो गए, तो हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया कि वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए। होलिका को अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद बच गए और होलिका जलकर भस्म हो गई। तभी से इस दिन को बुराई के अंत और अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। इस दिन समाज में नकारात्मकता, अहंकार और बुरी शक्तियों को त्यागने का संकल्प लिया जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा को होता है।
होलिका दहन के पश्चात भभूत (राख) की मान्यता सभी राज्यों में अलग-अलग है। हालांकि ऐसा माना जाता है कि लोग उस भभूत को पोटलियों में भरकर अपने घर पर ले जाते हैं और उससे तिलक लगाते हैं। मान्यता है कि इससे घर में किसी भी प्रकार का कोई राग-द्वेष नहीं होता और आने वाली बलाएं भी टल जाती हैं।
भगवान शिव के योद्धा अवतार को समर्पित चम्पा षष्ठी हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रुप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
हर साल बैंगन छठ या चंपा षष्ठी का यह व्रत मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है। इसे बैंगन छठ के नाम से भी जानते हैं। दरअसल, इस पूजा में बैंगन चढ़ाते हैं इसलिए इसे बैंगन छठ कहा जाता है।
मेरा मन पंछी ये बोले,
उड़ वृन्दावन जाऊँ,
सनातन धर्म में इंद्रदेव को देवों के राजा और आकाश, वर्षा, बिजली और युद्ध के देवता के रूप में पूजा जाता है। इंद्रदेव के आशीर्वाद से पृथ्वी पर वर्षा होती है, जो कृषि और जीवन के लिए आवश्यक है।